फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lord ganesh worship

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Sun, 11 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Sun, 11 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
lord ganesh worship
रामपुर में शनिवार को चौकी हजियानी क्षेत्र से श्री गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए ले जाते लोग

विज्ञापन

गणपति बप्पा के जयकारे। गुलाल उड़ाकर भजनों पर झूमते भक्त। मां काली का रौद्र रूप और भगवान शिव का तांडव। श्री राधा-कृष्ण समेत अन्य कई देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों के साथ श्री गणेश मराठा मंडल ने शोभायात्रा निकालकर गणपति विसर्जन किया। शोभायात्रा व विसर्जन में नगर के कई अन्य मोहल्लों के श्रद्धालु भी गणेश प्रतिमा के साथ शामिल हुए।

शोभायात्रा की शुरुआत मिस्टन गंज से झंडा मोहल्ला स्थित श्री बालाजी दरबार के महंत बुलाकी राम ने फीता काटकर की। शोभायात्रा मिस्टन गंज से शुरू होकर सफदरगंज, चंपा कुंवरि मार्केट, चाकू बाजार, शादाब मार्केट, सर्राफा बाजार, राजद्वारा गेट होते हुए गांधी समाधि पहुंची। यहां से कोसी नदी पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बप्पा को अगले साल आने का निमंत्रण देते हुए विसर्जन किया। 
विज्ञापन


इससे पहले शोभायात्रा के दौरान बैंड और साउंड पर बज रहे भगवान गणेश के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ गणपति भगवान के जयकारेेेे लगाए। शोभायात्रा में मां काली के रौद्र रूप और भगवान शिव के तांडव ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही पुराना गंज में बिलासपुर गेट के निकट से भी श्रद्धालु गणपति प्रतिमा लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए और विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री मराठा एसोसिएशन की शोभायात्रा के साथ ही शहर के चौकी हजियानी, बरबलान, पीपलटोला स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर व खारी कुआं से भी बड़ी संख्या में गणपति प्रतिमा के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। अनूप सक्सेना, अन्ना मराठा, नरेश रस्तोगी, मारुति मराठा, सोमनाथ मराठा, दिनेश रस्तोगी, किशोर मराठा, राजू मराठा, गुड्डू भाई, मछंदर मराठा, श्रीकृष्ण मराठा, दिनकर मराठा, रामा रस्तोगी रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed