फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot with two women

जिला अस्पताल में दो महिलाओं से लूट 

Sun, 18 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
loot with two women
जिला अस्पाताल में भर्ती लूट की शिकार कान्तादेवी

विज्ञापन

जिला अस्पताल में दवा लेने आई दो महिलाओं को एक युवक ने दांत दर्द की दवा बताकर नशीली गोली खिला दी और उनके पास से नकदी सोने के कुंडल व चेन सहित करीब डेढ़ लाख का माल समेट लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर आपबीती सुनाई।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर आवास विकास निवासी कांता देवी अपने पड़ोस की ही रहने वाली बीना के साथ दांतों की दवा लेने जिला अस्पताल गई थी। बताया जाता है कि तभी उनको एक युवक  मिल गया जहां उसने महिलाओं को पास में ही पड़ी कुर्सियों पर बैठा दिया। उसके बाद युवक ने दांत में दर्द कम करने की गोली बताकर दोनों को दवा खिला दी। उसके बाद महिलाएं बेहोश हो गई। इसके बाद युवक उनके पास से सोने के कुंडल व कांता देवी  की सोने की चेन व दोनों के पर्स लूट ले गया।
विज्ञापन


महिलाओं को बेहोश देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाद  में महिलाओं को अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज  के बाद दोनों महिलाओं को होश आ गया जहां मामले की जानकारी  मिलने पर परिवार के लोग आ गए। महिलाओं के अनुसार दोनों के पास से डेढ़ लाख के जेवर लूट कर ले गए। महिला का कहना है कि वह उस युवक को पहचानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सुुरक्षा पर लगा सवालिया निशान-अस्पताल मेें मरीजों की सुरक्षा के लिए एक चौकी बनाई गई है। जिसमें एक दो दरोगा व सिपाही है। ताकि कोई वारदात न हो लेकिन यहां की पुलिस इन वारदातों को नहीं रोक पा रही है।   पुलिस को घटना की जानकारी नहीँ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed