फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot of nine lac rupees

रामपुर में नौ लाख की लूट, पांच नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
loot of nine lac rupees
रामपुर। नकाबपोश पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वाला नगर में एक ऑनलाइन शिपिंग कंपनी के दफ्तर में डाका डाल दिया। तमंचे के बल पर बदमाश लगभग नौ लाख रुपये लूट ले गए। डकैत कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसपी शगुन गौतम सहित अन्य कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

ज्वालानगर में टंकी के पास अभी हाल ही में एक ऑनलाइन शिपिंग कंपनी का दफ्तर खुला है। त्योहारी सीजन होने की वजह से कंपनी के पास काफी आर्डर भी आ रहे हैं। शनिवार की रात दस बजे के बाद कंपनी के कर्मचारी हिसाब-किताब कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश कंपनी के कार्यालय में पहुंच गए। पांचों के पास तमंचा था। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों को एक ओर बैठा दिया और लगभग नौ लाख रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों के भागने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया। सूचना के बाद मौके पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और चेकिंग शुरू कर दी गई है। आसपास के जनपदों की पुलिस को भी जानकारी दे गई है। घटना के सूचना के बाद एसपी शगुन गौतम, एएसपी अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कर्मचारियों से लूट की घटना के बारे में जानकारी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed