फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in milak

मिलक में दिनदहाड़े सर्राफ को लूटा

Tue, 18 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एक सर्राफ से दो बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बाइकर्स गैंग ने 22 हजार की नगदी समेत तीन लाख का माल लूट लिया और तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर मौके आई पुलिस ने आसपास के थानों को मैसेज कराया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

नगर निवासी विनोद कुमार रस्तोगी अपनी बाइक से  रोजमर्रा की तरह मिलक-बिलासपुर रोड से रास-डंडिया की साप्ताहिक बाजार जा रहे थे।  मिलक-बिलासपुर रोड पर खमरिया गांव और दुलीचंदपुर गांव के बीच में पहुंचने पर दो बाइकों पर चार सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक रोक ली और बाइक को लात मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने हाथ में तमंचे निकाल लिए और पलक झपकते ही सर्राफ को चारों ओर से घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने शोर मचाने तक का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने सर्राफ से एक बैग में रखे 40 ग्राम सोने के आभूषण, चार किलो चांदी तथा 22 हजार की नगदी लूट ली। विरोध पर बदमाशों ने सर्राफ को धक्का-मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने सर्राफ की बाइक की चाबी फेंक दी और तमंचे हाथ में लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर सर्राफ ने शोर मचाया, लेकिनजब तक आस-पास के लोग मौके पर दौड़े। जब तक बदमाश बाइकों से फरार हो गए। सर्राफ ने दिन-दहाड़े लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े लूट की घटना की सूचना पर एसओजी टीम भी कोतवाली पहुंची और प्रभारी कोतवाल तेजवीर सिंह से जानकारी लेकर लौट आई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed