फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lok Sabha Elections: 10 thousand people will be in touch with the Commission for monitoring

लोकसभा चुनाव : निगरानी के लिए आयोग के संपर्क में रहेंगे 10 हजार लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections: 10 thousand people will be in touch with the Commission for monitoring
रामपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। जल्द ही चुनावों की घोषणा होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग जिले के करीब 10 हजार लोगों के संपर्क में रहेगा। आयोग ने हर बूथ के तीन नागरिकों के साथ ही चुनाव से जुड़े अफसरों व कर्मियों के मोबाइल नंबर व स्थाई टेलीफोन नंबर मांगे हैं। आयोग ने इसके लिए प्रशासन को कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग सक्रिय हो गया है। चुनाव आयोग के आदेश पर जहां प्रशासन ने अब तक प्रभारी व अपर प्रभारी अफसरों की तैनाती की है, वहीं दूसरी ओर सेक्टर व जोनल अफसरों की भी तैनाती की जा चुकी है। इस बीच आयोग ने प्रशासन ने कम्युनिकेशन प्लान भी मांगा है। आयोग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हर बूथ के आसपास रहने वाले तीन नागरिकों के मोबाइल नंबर मांगे हैं। आयोग ने साफ किया है कि फोन नंबर ज्यादा से ज्यादा हों। जिसके बाद अब फोन नंबर एकत्र करने का काम किया जाएगा। जिले में 1071 मतदान केंद्रों के 1789 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन


----------------------------
विज्ञापन

इनके नंबर मांगे गए
हर बूथ के आसपास रहने वाले तीन नागरिक, बूथ क्षेत्र के चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष और संबंधित थाने का टेलीफोन नंबर, सीओ व एसपी के फोन नंबर। कंट्रोल रूम के साथ ही सेक्टर, जोनल अफसर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पीठासीन अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जाएंगे। आयोग की ओर से जारी किए निर्देश के मुताबिक बूथों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
लोकसभा चुनाव के लिए आयोग के जो निर्देश दिए जा रहे हैं, उनका पालन किया जाएगा। आयोग के निर्देश पर चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - हेम सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed