फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Locks hanging on committees across the district

Rampur News: जिलेभर की समितियों पर लटके रहे ताले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on committees across the district
रामपुर। बी पैक्स समितियों का आंदोलन शनिवार को विकास भवन में जारी रहा। समिति में कार्यरत कर्मियों ने सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक पर शोषण करने का आरोप लगाया। इनका स्थानांतरण की मांग भी की।
विज्ञापन

बी पैक्स कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले भर की समितियों पर ताले लगाकर कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि प्रदेश की दो हजार से अधिक समितियों के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कैडर सचिवों की पदोन्नति न होने और 15 समितियों के गैर-कानूनी विघटन की भी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री प्रदीप कुमार यादव ने अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तबादले की मांग भी उठाई। इस आंदोलन में 84 से अधिक समिति कर्मियों ने भाग लिया, जिन्होंने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed