फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Locks hang on health ATMs and chaos prevails at other places.

Rampur News: हेल्थ एटीएम पर कहीं लटके ताले तो कहीं अव्यवस्था हावी

Tue, 11 Feb 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 11 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Locks hang on health ATMs and chaos prevails at other places.
रामपुर। जिले के सरकारी अस्पताल और सीएचसी सेंटर पर लगे हेल्थ एटीएम को लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहीं पर हेल्थ एटीएम पर ताले लटके हैं तो कहीं अव्यवस्था हावी है। मिलक सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम करीब दो साल से बंद पड़ा है। जबकि शाहबाद सीएचसी में किट का टोटा होने की वजह से जांचें नहीं हो पा रही हैं। अधिकांश हेल्थ एटीएम का यही हाल है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सहूलियत के लिए हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। हेल्थ एटीएम से कई जांचें कुछ ही मिनटों में जाती हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम को जांचें करने में आसानी रहती है। जिलेभर अधिकांश हेल्थ एटीएम काम नहीं कर पा रहे हैं। जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम पर किट की समस्या के चलते जांचों में दिक्कत आ रही है। जबकि मिलक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो साल पहले हेल्थ एटीएम लगाया गया था। शुरुआत में तो मशीन से मलेरिया, टाइफाइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, लिक्विड प्रोफाइल, थायराइड आदि जांच होती रहीं, लेकिन कुछ ही समय बाद किट और स्टिप के अभाव में हेल्थ एटीएम बंद है। करीब दो साल से मरीज जांच कराने के लिए तो पहुंचते हैं, लेकिन हेल्थ एटीएम पर ताला लटका देख वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं शाहबाद सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम चालू तो है, लेकिन किट को टोटा होने की वजह से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही हैं। स्वार क्षेत्र के हेल्थ एटीएम पर भी किट और स्टिप की कमी की वजह से मरीजों को सहूलियत नहीं मिल पा रही है। बिलासपुर और स्वार सीएचसी में हेल्थ एटीएम पर जांचें हो रही है, लेकिन स्टिप का अभाव यहां पर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हेल्थ एटीएम में यह होती जांचें
जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम से शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, वजन, हेपेटाइटिस सहित कई प्रकार की जांच कुछ ही मिनट में की जा सकती है। वहीं सीएचसी पर मोबाइल हेल्थ एटीएम से खून की जांचें स्ट्रिप से की जाती हैं।

-----------
वर्जन ---
जिला अस्पताल का हेल्थ एटीएम चालू हैं, यहां पर मरीजों की जांचें की जा रही हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यदि किट, स्टिप की कोई दिक्कत आ रही है तो उसको दिखवा लिया जाएगा। -डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed