{"_id":"684f237dbfcebae70c0c9b2b","slug":"lightning-fell-on-the-temple-in-sikraura-battery-and-peak-were-damaged-rampur-news-c-282-1-smbd1025-147644-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सिकरौरा में मंदिर पर गिरी बिजली, बैटरा व शिखर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सिकरौरा में मंदिर पर गिरी बिजली, बैटरा व शिखर क्षतिग्रस्त
Mon, 16 Jun 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। रविवार की सुबह छह बजे बारिश के दौरान सिकरौरा गांव के शिव मंदिर पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया और मंदिर के अंदर रखा इन्वर्टर और बैटरा क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह बाजवा के अनुसार रविवार की सुबह करीब छह बजे हल्की बारिश हो रही थी। इस दौरान बिजली गांव के शिव मंदिर पर गिरी। जिसके कारण मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया और मंदिर के अंदर रखा इन्वर्टर-बैटरा क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। बतादें कि तीन दिन पहले भी गांव में मंदिर के पास रहने वाले दिनेश कुमार सागर के घर पर बिजली गिरी थी, जिसमें छत पर कपड़े उतारने गईं उनकी पत्नी किरन देवी की मौत हो गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बार-बार बिजली का गिरना अशुभ प्रतीत हो रहा है। मामले की सूचना ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन को देने की बात कही है। वहीं तहसीलदार शिव कुमार शर्मा ने घटना के प्रति अनिभिज्ञता जताई है।