{"_id":"6283e1585bb9b22ea9755a26","slug":"lightning-continues-till-midnight-in-rampur-city-and-till-morning-in-swar-kemri-sihari-rampur-news-mbd428278137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर शहर में आधी रात तक व स्वार, केमरी, सिहारी में सुबह तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर शहर में आधी रात तक व स्वार, केमरी, सिहारी में सुबह तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

मसवासी में 24 घंटे बाद भी चालू नहीं हो पाई विद्युत आपूर्ति, लोग गर्मी से बेहाल
स्वार/मसवासी/ दढ़ियाल/ केमरी/ रामपुर। सोमवार को रात में आई आंधी ने रामपुर शहर समेत स्वार, दढ़ियाल, सिहारी, केमरी और मसवासी की बिजली चौपट कर डाली। रामपुर शहर में आधी रात तक अधिकांश बिजलीघरों की सप्लाई नार्मल हो पाई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में रातभर बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। लाइनों पर जगह-जगह पेड़ गिरने और पोल टूटने के कारण मंगलवार को दोपहर तक विद्युतापूर्ति नॉर्मल हो पाई।
सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। रात करीब 8.30 बजे तेज धूल भरी आंधी चलने से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। बिजली लाइनों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर पड़ीं। हवा का रुख कमजोर होने के बाद जब विद्युतापूर्ति चालू की गई तो रामपुर शहर में लोकल फाल्ट के चलते फीडर ट्रिप कर गए। बिलासपुर गेट, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, रजा इंटर कालेज, आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस, अजीतपुर समेत शहर की बिजली रात 12 बजे तक नार्मल हो गई थी। लेकिन, डूंगरपुर, थाना गंज और बिलासपुर गेट की एचटी लाइनों में फाल्ट होने से रात दो बजे के बाद इस बिजलीघर क्षेत्रों की विद्युतापूर्ति नार्मल हो पाई। मिलक तहसील के सिहारी बिजलीघर, स्वार ग्रामीण व तहसील, केमरी और मिलक खानम बिजलीघरों की सप्लाई मंगलवार की सुबह तक चालू हो पाई।
दढ़ियाल में 12 घंटे तक ठप रही विद्युतापूर्ति
सोमवार की रात आई आंधी के साथ बूंदाबांदी से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। आंधी से क्षतिग्रस्त हुई एचटी लाइन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गायब रही वहीं नगर क्षेत्र की बिजली छह घंटे ठप रही। अवर अभियंता विजयपाल सिंह के अनुसार आंधी से 33 केवीए और 11 केवीए एचटी लाइन के ऊपर पेड़ों की डाल टकराने से कई स्थानों पर लाइनों में फाल्ट हो गया। हालांकि कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद टांडा से दढ़ियाल बिजलीघर जाने वाली 33 केवीए एचटी लाइन और बिजलीघर से नगर को जाने वाली 11 केवीए एचटी को दुरुस्त कर रात दो बजे नगर की विधुत आपूर्ति सुचारू करने में सफलता हासिल कर ली। लेकिन, कुंडेसरा, खंडीखेड़ा, मुवाना व लौहर्रा फीडर से जुड़े 30 से अधिक गांवों की बिजली मंगलवार की सुबह तक ठप रही।
विज्ञापन
रात से गुल पड़ी है मसवासी क्षेत्र के 32 गांवों की बिजली
मसवासी में आंधी से हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। जिससे मसवासी नगर समेत आसपास के 32 गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटों से ठप पड़ी है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण क्षेत्रवासियों की भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी और बारिश के चलते टांडा से दढ़ियाल होकर मसवासी पहुंच रही 33 केवीए लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। कई जगह लाइन टूट जाने से मसवासी, चाऊपुरा, भूबरा, सीतारामपुर, अलीगंज, किशनपुर आरपी, मिलक भूबरी, बिजारखाता, खौदकला, खानपुर उत्तरी, गांगन नगली, नानकार रानी, मजरा हसन, लोहर्रा इनायत गंज, शिवनगर बब्बरपुरी, शिकारपुर नन्हे का मजरा, काजी का मजरा, किशनपुर मौलागढ़, खुशहालपुर मंसूरपुर सेमरा लाडपुर मजरा मलंगागान हसनपुर उत्तरी मिलक नौ खरीद पट्टी कला, घोसीपुरा, कुंदनपुर, रहमतगंज, करीमपुर और मुकुंदपुर समेत 32 गांवों की बिजली मंगलवार की शाम तक ठप रही। बिजली आपूर्ति चौपट होने के कारण मसवासी नगर की पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है जिससे नागरिकों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।