{"_id":"5abe87bd4f1c1bd1618b496f","slug":"licence-cancealed-of-private-hospital-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच चल रहे शहर के पब्लिक अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। सेहत विभाग ने शिकायत के आधार पर की गई जांच पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की है।
जिले में निजी अस्पताल मरीजों का शोषण कर रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। सेहत विभाग के आधार पर ही कार्रवाई करता है। सेहत विभाग को एक शिकायत मिली थी कि गांधी समाधि से मुरादाबाद की ओर जाने वाले रोड पर स्थित पब्लिक अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार है।
विज्ञापन
यहां पर शहर के तमाम नामचीन डाक्टरों के नाम लिखे हुए हैं, लेकिन यहां आता कोई नहीं है। इसके अलावा आपरेशन थिएटर तो चलाया जा रहा है,लेकिन सर्जन ही नहीं हैं। सेहत विभाग की टीम ने इस मामले की जांच की। जांच केलिए दो दिन पहले एक टीम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग व डा. राकेश चंद्रा अस्पताल में पहुंचे थे, जहां जांच के बाद नोटिस भी दिया गया था।
विज्ञापन
नोटिस मिलने के बाद अस्पताल संचालक से जवाब तलब किया गया, लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुबोध कुमार शर्मा ने रामपुर पब्लिक अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया।