फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   leoperd killed dog

शिवनगर बब्बरपुरी के जंगल में तेंदुए ने फार्म हाउस के कुत्ते को बनाया निवाला ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
leoperd killed dog
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के शिवनगर-बब्बरपुरी गांव के जंगल में तेंदुए ने दस्तक दी है। उसने क्षेत्र के एक फार्म हाउस के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया। इस घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

शिवनगर-बब्बरपुरी में अब्दुल मन्नान अंसारी का गांव के बाहर फार्म हाउस है। फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए उन्होंने कुत्ते पाल रखे हैं। बृहस्पतिवार की रात अचानक तेेंदुए ने खेत से निकलकर कुत्ते को दबोच लिया और खींचते हुए गन्ने के खेत में ले गया। शुक्रवार की सुबह फार्म हाउस के मालिक ने कुत्ते को इधर-उधर तलाश किया। गन्ने के खेत में कुत्ते का शव पड़ा मिला, जिस पर हमले के निशान थे।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो तेंदुए की सक्रियता को देेखते हुए ग्रामीण खौफजदा हो गए। उन्होंने तेंदुए की जानकारी वन विभाग को दी है। वन विभाग ने आसपास के खेतों में कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। हालांकि आसपास के खेतों में तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए हैं। वन विभाग के दरोगा शील कुमार ने बताया कि पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed