फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopards seen roaming in Jamuna-Jamuni

Rampur News: जमना-जमनी में चहलकदमी करते दिखा तेंदुए

Mon, 01 Dec 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 01 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Leopards seen roaming in Jamuna-Jamuni
स्वार के जमना-जमनी गांव के जंगल में चहलकदमी कर्ता तेंदुआ। वीडियोग्रेब - फोटो : संवाद
स्वार (रामपुर)। गांव जमना-जमनी के जंगल में तेंदुए की सड़क पर चहल-कदमी करते वीडियो वायरल हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के संग जंगल में काॅबिंग की। टीम ने तेंदुए के पंजों के निशान मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो गांव भूबरा मुस्तेहकम के मझरा जमना-जमनी का बताया जा रहा है। तेंदुए को जंगल में घूमता देख एक युवक ने अपने मोबाइल फोन वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुआ सड़क पार करते हुए जंगल की ओर चला जा रहा है। युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए दिखाई दिए जाने की सूचना वन विभाग को दे दी। रविवार की शाम वन रक्षक श्रवण कुमार टीम संग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों संग जंगल में कांबिंग की। बताया जा रहा है कि जंगल में तेंदुए के पदचिह्नों की पुष्टि हुई है। वन दरोगा रोबिन सिंह ने मामले की जानकारी अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी है। बताया कि तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। लोकेशन ट्रेस होते ही तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed