फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard spotted with cub near Kosi river; villagers' hearts race.

Rampur News: कोसी किनारे शावक के साथ तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं

Mon, 21 Sep 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted with cub near Kosi river; villagers' hearts race.
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के जमना-जमनी में कोसी नदी किनारे तेंदुआ अपने शावक के साथ दिखाई देने से ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गईं। नदी किनारे तेंदुए और शावक को घूमते देख आसपास मौजूद ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे कि कोसी नदी के किनारे उन्हें तेंदुआ और शावक घूमते हुए दिखाई दिए। तेंदुआ और शावक को देखने के बाद ग्रामीण घरों की तरफ भाग खड़े हुए। जब मामला गांव वालों को पता चला तो गांव में दहशत फैल गई। हर कोई एक-दूसरे से तेंदुए और शावक की चर्चा करता रहा। इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने कोसी नदी किनारे तेंदुए और शावक की तलाश की, लेकिन उस समय वे नजर नहीं आए। इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायत दी। वहीं, कोई भी सूचना होने पर वन विभाग को तुरंत जानकारी देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ठाकुर विजय सिंह गौतम ने बताया कि जहां पर शावक और तेंदुआ दिखाई दिया है, वह इलाका उत्तराखंड में आता है। कोसी नदी किनारे तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर टीम भेजी गई है। गांव में पिंजरे लगाए गए हैं और विभागीय टीम जंगलों में लगातार कांबिंग कर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर रही है। उन्होंने बताया कि तेंदुए और शावकों को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कोसी नदी के आसपास कैमरा ट्रैप बढ़ाने, नियमित गश्त कराने और तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed