फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyer's wife hatches fake robbery plot after losing money in forex trading.

Rampur News: फॉरेक्स ट्रेडिंग में रकम डूबने पर अधिवक्ता की पत्नी ने रची फर्जी लूट की साजिश

Fri, 17 Jul 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's wife hatches fake robbery plot after losing money in forex trading.
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के घर हुई लाखों रुपये की कथित लूट का पुलिस ने चंद घंटे में खुलासा करते हुए घटना को फर्जी करार दिया है। पुलिस का दावा है कि अधिवक्ता की पत्नी ने अधिक मुनाफे के लालच में फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी में रकम निवेश की थी।
विज्ञापन

रकम डूबने के बाद उसने परिजनों को बिना बताए जेवर गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया और वह रकम भी उसी कंपनी में लगा दी। दूसरी बार भी पैसा डूबने पर उसने लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पूछताछ में महिला ने घटना स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला थाना टीन निवासी अधिवक्ता सैय्यद आमिर मियां की पत्नी इकरा बी ने सूचना दी थी कि नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसा, चाकू की नोक पर उन्हें बंधक बनाकर 15 तोले सोने के जेवर और एक लाख रुपये लूट ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि विरोध करने पर बदमाश ने चाकू और गमले से हमला किया, मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अधिवक्ता की तहरीर पर बुधवार रात गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।
मामले की जांच एएसपी अनुराग सिंह और सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध लगी और बाद में पूरा मामला फर्जी निकला।
0000
फोरेंसिक जांच में उलझी महिला की कहानी
फोरेंसिक टीम ने पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच की। चोटों के निशानों के परीक्षण के दौरान भी कहानी संदिग्ध लगी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन महिला के घर कोई आता-जाता दिखाई नहीं दिया। महिला के छत के रास्ते बदमाश आने के दावे की पुष्टि के लिए पड़ोस में काम कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
0000
मोबाइल में मिले एप से खुला राज
एएसपी ने बताया कि महिला के मोबाइल की जांच में गोल्ड लोन से जुड़े एप और विभिन्न बैंकों से शीघ्र ऋण लेने संबंधी सर्च मिले। इसके आधार पर पुलिस ने बैंकों से जानकारी जुटाई, जहां से पता चला कि महिला ने कब और किस बैंक से गोल्ड लोन लिया था।
0000
जेवर गिरवी रखकर लिया लोन, फिर डूब गई रकम
पूरी जानकारी मिलने के बाद पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने अधिक मुनाफे की उम्मीद में फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाया था। रकम डूबने पर उसने परिजनों को बताए बिना जेवर गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया और वह रकम भी उसी कंपनी में निवेश कर दी। दूसरी बार भी पैसा डूबने के बाद उसने खुद को बचाने के लिए फर्जी लूट की कहानी गढ़ी।

0000
पुलिस ने अधिवक्ता के घर हुई फर्जी लूट का खुलासा कर दिया है। यह पटकथा अधिवक्ता की पत्नी ने ही लिखी थी। उन्होंने एक कंपनी में रकम निवेश की थी, जो डूब गई। इसके बाद गोल्ड लोन लेकर फिर रकम निवेश की, वह भी डूब गई। खुद को बचाने के लिए फर्जी लूट की कहानी गढ़ी गई। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। विवेचना जारी है। -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed