फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers met Azam and Abdullah in jail; a consultation lasting half an hour took place.

Rampur News: जेल में आजम-अब्दुल्ला से मिले वकील, आधे घंटे तक चला मंथन

Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lawyers met Azam and Abdullah in jail; a consultation lasting half an hour took place.
रामपुर। जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से शनिवार को उनके अधिवक्ताओं ने मुलाकात की। दोनों से करीब आधे घंटे तक कानूनी मामलों को लेकर बातचीत की गई। अधिवक्ताओं ने दोनों से मुकदमों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर भी राय-मशविरा किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता नासिर सुल्तान और राशिद जेल पहुंचे और उन्होंने आजम खां तथा अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। बताया गया कि मुलाकात के दौरान मौजूदा मुकदमों से जुड़े कानूनी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने संबंधित मामलों में अब तक हुई कार्रवाई और आगे उठाए जाने वाले कानूनी कदमों को लेकर भी बातचीत की। करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात के बाद दोनों अधिवक्ता जेल से बाहर आए। मुलाकात के बाद अधिवक्ताओं ने बताया कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम से कानूनी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। मुकदमों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी ली गई है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन



दो दिन पहले अखिलेश से मिली थीं तजीन फातमा
आजम खां और अब्दुल्ला आजम से वकीलों की मुलाकात से दो दिन पहले पूर्व सांसद तजीन फातमा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं भी हुई थीं। बताया गया कि मुलाकात के दौरान पार्टी से जुड़े विषयों के साथ मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी बातचीत हुई थी। इसके बाद अब जेल में आजम खां और अब्दुल्ला आजम से उनके अधिवक्ताओं की मुलाकात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed