{"_id":"69a0b24c87b967ec64093b29","slug":"lawyers-demanded-the-transfer-of-sdm-judicial-rampur-news-c-282-1-smbd1025-165222-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वकीलों ने की एसडीएम न्यायिक के तबादले की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वकीलों ने की एसडीएम न्यायिक के तबादले की मांग
Fri, 27 Feb 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। उन्होंने एसडीएम न्यायिक का स्थानांतरण कराने की मांग की।
संगठन के तमाम अधिवक्ता बृहस्पतिवार की सुबह अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यालय पर एकत्रित हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार को दिया। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि एसडीएम न्यायिक द्वारा तीन-तीन माह पूर्व पत्रावलियों में बहस सुनी है, लेकिन आज तक उन पत्रावलियों में आदेश पारित नहीं हुए हैं।
उन्होंने एसडीएम न्यायिक पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए उनका स्थानांतरण कहीं अन्य स्थान पर करने और उनके स्थान पर कोई अन्य एसडीम नाययिक भेजने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके ज्ञापन को संबंधित तक भिजवा देंगे। ज्ञापन देने वालों में सचिव प्रवेश कुमार, शिव कुमार गुप्ता, अनूप गुप्ता, गिरीश चंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, नवीन चंद्र गुप्ता, अब्दुललोबीन अंसारी आदि मुख्य थे।