फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   last monday of sawan

महादेव के जयकारों के बीच हुआ शिव मंदिरों में जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
last monday of sawan
रामपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर दिनभर शिव शंभू के उद्घोष से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक कर मनौतियां मांगीं। दिनभर मंदिरों में जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुंचते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचना शुरु कर दिया था। भमरौआ स्थित प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में सुबह तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरु हो गया था। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल और प्रसाद अर्पित कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। दिनभर शिवालय में श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे। पंजाबनगर स्थित ओमनागेश्वर मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरूहो गया था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवभक्तों के लिए जलाभिषेक करने के लिए अलग अलग कतारें बनाई गई थीं। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे। मंढ़ोली और बराखास स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed