फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   last monday of sawan celebrated

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 20 Aug 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
last monday of sawan celebrated
अंतिम सोमवार को भमरौव्वा मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्धालु की कतार। - अमर उजाला

विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। हजारों कांवड़ियों के साथ लाखों अन्य शिवभक्तों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक का आयोजन किया तो कई भक्तों ने भंडारे का। सोमवार को सुबह चार बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।             

सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सबसे पहले रविवार रात से मंदिर परिसर में मौजूद कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद अन्य शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा की। मंदिरों में सुबह करीब 11 बजे तक बड़ी संख्या में डाक कांवड़, बैकुंठी कांवड़ और खड़े श्री कांवड़ के साथ हरिद्वार-बृजघाट से वाहनों से जल लेकर पहुंचने वाले शिवभक्त पहुंचते रहे। 
विज्ञापन


कांवड़ियों के बेड़े के आने पर अन्य शिवभक्तों को रोककर कांवड़ियों से जलाभिषेक कराया गया। जिले में एतिहासिक भमरौआ शिव मंदिर, पंजाब नगर शिव मंदिर और मिलक के रठौंडा शिव मंदिर के साथ ही नगर में सिविल लाइंस स्थित प्राचीन दुर्गा शिव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर, धमोरा स्थित जोड़ेश्वर महादेव शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध से अभिषेक कर पुष्प, बेलपत्र, मिष्ठान और फल-फूल अर्पित किए। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच शंखनाद के साथ शिव आरती और ओम नम: शिवाय के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। सुबह चार बजे से ही मार्गों पर कांवड़ियों के बेड़े निकलने शुरू हो गए और उनके वाहनों पर बज रहे शिव भजनों से रास्ते गूंज उठे। 

सावन माह के अंतिम सोमवार पर भी कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन भी किया। इसके साथ ही सावन माह के अंतिम सोमवार पर मिस्टन गंज अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर में पंडित विश्वनाथ मिश्रा ने महान पर्व पर आमंत्रित किए गए सभी देवताओं को मनाने के लिए पूजा पाठ किया। रुद्राक्ष के मनकों से तीन फीट ऊंचा शिवलिंग बना कर अभिषेक किया गया। जन कल्याण की भावना से पूजा पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। 


वहीं दूसरी ओर लायंस क्लब ऑफ रामपुर उपकार की ओर से अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों के लिए छाछ एवं फलों का वितरण किया गया। भंडारे की व्यवस्था रामपुर- मुरादाबाद हाईवे पर की गई।

 इसमें क्लब के अध्यक्ष मनु मांगलिक, राजीव गुप्ता, आशीष जिंदल, भारत पावा, विकास अग्रवाल, सतविंदर आहूजा, पंकज अरोरा, संकेत अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, श्वेता मांगलिक, सविंदर सिंह आदि ने सहयोग किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed