{"_id":"629cfb27a92cac651d2ac2fd","slug":"last-day-of-nomination-for-rampur-loksabha-by-election-rampur-news-mbd4304788162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन, प्रत्याशियों और समर्थकों का जुटेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन, प्रत्याशियों और समर्थकों का जुटेगा मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन कराएंगे। लिहाजा, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का मेला रहेगा। इस दौरान कलक्ट्रेट के चारों तरफ बैरिकेडिंग और पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। प्रत्याशियों के समर्थकों को बैरिकेडिंग के आगे जाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
सपा नेता आजम खां के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव चल रहे हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। कलक्ट्रेट में होने वाली नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। वहीं, अब तक किसी भी दल के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं कराया है। हालांकि, शनिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने पूर्व एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी को टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस और सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। हालांकि, दोनों ही दलों से दो-दो दावेदार नामांकन पत्र ले चुके हैं।
ऐसे में सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ रहेगी। सुबह दस बजे से ही प्रत्याशियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लिहाजा, भीड़ को देखते हुए कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के आगे प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अतिरिक्त किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।