फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Laptop smashed over money dispute in Lalpur; report filed.

Rampur News: लालपुर में पैसे के विवाद पर लैपटॉप तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Laptop smashed over money dispute in Lalpur; report filed.
टांडा। लालपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर एक दुकान में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लैपटॉप तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है। नगलिया कासमगंज निवासी मोहम्मद समीर की लालपुर में दुकान है। समीर ने तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे ईश्वरपुर निवासी अहमद अली उनकी दुकान पर आया। अहमद अली ने पैसे के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और दुकान में रखा लैपटॉप तोड़ दिया। शोर सुनकर समीर के बड़े भाई जुबैर अली मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अहमद अली धमकी देते हुए वहां से चला गया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed