फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Landing of Chandrayaan will not be seen in Rampur Planetarium

Rampur News: रामपुर नक्षत्रशाला में नहीं देख पाएंगे चंद्रयान की लैडिंग

Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Landing of Chandrayaan will not be seen in Rampur Planetarium
रामपुर। चंद्रयान 3 की चांद पर लैडिंग के ऐतिहासिक पलों को रामपुर नक्षत्रशाला में नहीं देखा जा सकेगा। इसकी वजह यह है कि रामपुर की आर्यभट्ट नक्षत्रशाला में खगोलीय घटनाओं को दिखाने वाली मशीन को अपडेट करने का काम चल रहा है। इसकी वजह से यहां पिछले बीस दिन से खगोलीय घटनाओं के शो भी संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

चंद्रयान 3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है। बुधवार की शाम को चंद्रयान 3 की चांद पर लैडिंग होनी है। बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रयान 3 की लैडिंग कराई जाएगी। इसको देखते हुए लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। यूपी सरकार ने चंद्रयान 3 की लैडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए सभी स्कूलों में शाम को बच्चों को स्कूल में उपस्थित रहने को कहा है। इसके लिए स्कूल काॅलेज खोले जाने के भी आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने चंद्रयान 3 की लैडिंग का प्रसारण अन्य स्थानों पर भी दिखाने को कहा है।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक पल का गवाह रामपुर की नक्षत्रशाला को भी बनना था,लेकिन रामपुर की नक्षत्रशाला में लाइव प्रसारण दिखाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह यह है कि रामपुर की नक्षत्रशाला पिछले बीस दिन से पब्लिक के लिए बंद पड़ी है। नक्षत्रशाला में खगोलीय घटनाओं को दिखाने वाली मशीनरी को अपडेट करने का काम चल रहा है। इसकी वजह से खगोलीय घटनाओं के शो भी नहीं दिखाए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां दूरबीन के जरिए भी खगोलीय घटनाओं को दिखा पाना मुश्किल हो रहा है। नक्षत्रशाला के प्रभारी अतुल कुमार के अनुसार अभी नक्षत्रशाला को अपटेड करने का काम चल रहा है। इसके साथ ही उनके पास लाइव प्रसारण दिखाने का कोई आदेश भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed