फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lakhs stolen by entering the house with the help of an electric pole

Rampur News: बिजली पोल के सहारे घर में घुसकर लाखों की चोरी

Wed, 18 Mar 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by entering the house with the help of an electric pole
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगला गणेश गांव में चोरों ने एक मकान में घुसकर जेवरात और नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला गणेश निवासी अरशद अली ने अजीमनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि 15 मार्च की रात वह परिवार सहित घर के कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर बिजली पोल के सहारे घर में घुस आए और अलमारी में रखी करीब छह तोले सोने की ज्वैलरी व तीन हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

अरशद के अनुसार रात करीब 1:30 बजे पत्नी अरमाना की आंख खुली तो घटना का पता चला। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजीमनगर थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
-------------------

बहू-बेटे ने घर से निकाला, पुलिस से लगाई गुहार
सैदनगर। क्षेत्र के आलियागंज गांव में युवक ने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को पीट दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता गांव में नहीं मिले।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज निवासी एक ग्रामीण ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके बड़े बेटे व बहू ने उसकी पत्नी व बेटे व बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा उन्हें घर में नहीं आने की चेतावनी दी।

पीड़ित परिवार चौकी खोद पहुंचा तथा अपने पुत्र व बहू के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने का शिकायती पत्र दिया। खोद पुलिस जांच के लिए जब गांव पहुंची तो आरोपी नहीं मिले। पीड़ित का कहना है कि परिवार को बेटे व बहू से खतरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed