फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lack of blood is troubling thalassemia patients

Rampur News: थैलेसीमिया के मरीजों को सता रही खून की कमी

Sun, 23 Feb 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lack of blood is troubling thalassemia patients
रामपुर। जिला अस्पताल में खून की कमी के चलते थैलेसीमिया के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में सिर्फ 17 यूनिट ब्लड है। जिसके चलते ब्लड बैंक ने सामाजिक संगठन और संस्थाओं से ब्लड डोनेशन की अपील की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब एक माह से कैंप न लगने की वजह से ब्लड की कमी चल रही है। लोगों को रक्त नहीं मिल पा रहा है। एबी पॉजीटिव और एबी निगेटिव ग्रुप का बिल्कुल खत्म हो चुका है। बाहर से भी इन ग्रुप के मरीज पहुंचे थे, लेकिन उनको रक्त नहीं मिल सका। कई मरीजों को रक्त न होना बताया गया है। वहीं जिन यूनिट का रक्त केंद्र में हैं, वह भी पर्याप्त नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि अब इस समय थैलेसीमिया के मरीजों को रक्त की आवश्यकता है। अस्पताल में इस समय थैलेसीमिया के 52 मरीजों का इलाज चल रहा है, लेकिन रक्त की कमी होने के कारण उनको खून नहीं मिल पा रहा है। ब्लड बैंक में दिन भर में 10-11 मरीज आते हैं, जिनको रक्त की जरूरत होती है। इसके अलावा अस्पताल में भी ऑपरेशन के लिए रक्त जरूरी हो जाता है। हालांकि, ब्लड बैंक में इमरजेंसी के लिए एक-एक यूनिट रखा रहता है, लेकिन इधर काफी कमी हुई है। पिछले दिनों 3 और 17 फरवरी को ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था, इसके बाद से कोई कैंप नहीं लगा है, जिससे अब दोबारा से रक्तदान की अपील की गई है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में उपलब्धता
ग्रुप --- यूनिट
ए पॉजीटिव- 6 यूनिट
बी पॉजीटिव- 5 यूनिट
एबी पॉजीटिव- निल
एबी निगेटिव- निल
ओ पॉजीटिव 2 यूनिट
बी निगेटिव- 2 यूनिट
ओ निगेटिव- 1 यूनिट
--------------
वर्जन :-----
सर्दियों में रक्त की सप्लाई कम होती है। अभी हमारा रविवार को ही एक कैंप बिलासपुर में लगवाया जा रहा है, जिससे रक्त की आपूर्ति कर ली जाएगी।
-प्रदुत्त सिंह, प्रभारी ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed