फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Labourer gets income tax notice of Rs 1.92 crore

Rampur News: मजदूर को मिला 1.92 करोड़ के आयकर का नोटिस

Thu, 10 Apr 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Labourer gets income tax notice of Rs 1.92 crore
रामपुर। आयकर विभाग ने एक मजदूर को बकाया 1.92 करोड़ रुपये का टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिया। नोटिस मिलने के बाद मजदूर के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

वह मालिक के पास पहुंचा और जानकारी की तो पता चला कि फर्म मालिक ने ही उसी के पैन व आधार कार्ड को लगाकर फर्म खोली थी। अब मजदूर ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने फर्म मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लकड़ी कारोबारी ने उसके यहां काम करने वाले मजदूर के नाम पर ही फर्म पंजीकृत करा रखी थी। मामला शहर के गंज थाना क्षेत्र का है। कारोबारी ने यह धोखाधड़ी अपने मजदूर मुजाहिद खां के साथ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजाहिद शहर के मोहल्ला राजद्वारा स्थित खुर्मे वाली ज्यारत का निवासी है। नोटिस पाने के बाद से परेशान मुजाहिद खां की जब उसके मालिक कारोबारी ने सुनवाई नहीं की और उलटे धमकाकर भगा दिया तो वह अधिवक्ता के पास पहुंच गया। फिर उसने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।
इसमें उसने कहा कि वह गंज थाना क्षेत्र के पंखेवलान निवासी सैयद फैजुल कादिर उर्फ फैज मियां की एसएफ ट्रेडर्स फर्म में मजदूरी करता है। इस फर्म का कार्यालय पक्का पुल पर है। यहां पर उसे पांच हजार रुपये मजदूरी दी जाती है। उसके पास आयकर विभाग का नोटिस आया है। इसमें उससे 1.92 करोड़ रुपये आयकर जमा करने के आदेश दिए गए हैं।
इस नोटिस को जब उसने फर्म मालिक को दिखाया तो उसने आश्वासन दिया कि वह नोटिस को ठीक करा देंगे। लेकिन, इसके बाद उसे दूसरा नोटिस मिल गया है। वह फिर दूसरा नोटिस लेकर भी मालिक के पास गया था तो उसने उसे धमकाया और गाली-गलौज कर भगा दिया। पीड़ित मुजाहिद का कहना है कि फर्म मालिक ने नौकरी में रखने से पहले उसका आधार व पैन कार्ड जमा कराया था। इसी के आधार पर फर्म मालिक ने धोखाधड़ी करते हुए उसके नाम से फर्म पंजीकृत करा ली थी।

उसने इस मामले में कोर्ट से आरोपी फर्म मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता शहाब शाकिर ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की और फिर गंज पुलिस को फर्म के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed