{"_id":"66cfbee8b206a86f360f31e7","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-train-rampur-news-c-282-1-smbd1025-128719-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रेन से टकराकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रेन से टकराकर मजदूर की मौत
Thu, 29 Aug 2024 05:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। मंगलवार की रात ट्रेन से टकराकर रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला फाजलपुर महरौला निवासी महेश कुमार (35) की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार मंगलवार की रात करीब 12:15 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने सूचना दी कि रुद्रपुर रेलवे स्टेशन और बिलासपुर के बीच इंदरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 35 वर्षीय एक युवक की ट्रेन से टकराने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर रुद्र बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में कर लिया। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त लोगों ने रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर महरौला निवासी महेश कुमार ( 35 ) पुत्र सुरेश कुमार के रूप में की। रात में ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि महेश कुमार कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है, जिसकी वजह से वह नशा करने लगा और मानसिक रूप से परेशान था। वह ट्रेन की रेलवे लाइन पर क्यों पहुंचा, इसके बारे में परिजन पुलिस को कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रुद्र बिलास चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला नशे में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।