फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aliagang dispute

आलियागंज के आठ पीड़ितों को जमीन का पट्टा आवंटित

Fri, 29 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
aliagang dispute
बिलासपुर में अपने आवास पर शुक्रवार को पति की रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों के धरने को संबोधित करतीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम।

विज्ञापन
आलियागंज के आठ परिवारों को सौ-सौ गज जमीन का पट्टा आवंटित कर दिया गया है। इस कवायद को पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही गांव के आठ पीड़ितों को लोहिया आवास देने की भी प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

सैदनगर क्षेत्र के आलियागंज में स्पोर्ट्स स्टेडियम की जमीन के रास्ते पर बने मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था,जिसके विरोध में गांव में बवाल हो गया था। बवाल के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था,जिसमें नौ पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम समेत 50 लोगों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सलाम समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में जहां एक ओर पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है,वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा पीड़ितों को लोहिया आवास देने के साथ ही सौ गज की जमीन देने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन को प्रशासन ने पूरा कर लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासनिक अमले ने आठ पीड़ित परिवारों को एक ओर जहां लोहिया आवास देने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है,वहीं दूसरी ओर जमीन का पट्टा देने की भी कवायद को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में आठ परिवारों को जमीन का पट्टा देने का प्रस्ताव तहसीलदार सदर की ओर से एसडीएम के यहां भेजा गया था। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस पट्टे को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा लोहिया आवास देने की भी कवायद को शुरू कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि पीड़ित परिवारों को हर तरह की मदद दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed