फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kothkhai fenel village fire inccident

बेबस आंखों से सामने जल गई जिंदगी भर की कमाई

Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
kothkhai fenel village fire inccident
पंकज गांगटा
विज्ञापन

कोटखाई (रोहडू़)। रामनगर पंचायत के गांव फनैल में हुए अग्निकांड ने सात परिवारों को कभी न भूलने वाले जख्म दिए हैं। इस अग्निकांड में जहां एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई तो वहीं सात परिवारों के घरों के साथ सारा सामान जलकर राख हो गया है। नियति देखिए लोगों के सामने उनके घर और जिंदगी भर की कमाई जलकर राख हो गई थी। मगर आग की भयंकर लपटों के आगे वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए।
आग बुझने के बाद घरों राख के ढेर में तब्दील हो गए थे। घरों के बचे अवशेष से भी बुधवार को धुआं उठता रहा। इस दौरान लोग आग में बुजुर्ग महिला की अस्थियां तलाश करते रहे। मगर अंगारों के बीच यह करना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि जब तक बुजुर्ग महिला की अस्थियां नहीं मिलती, डोम देवता की पूजा नहीं होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना सबसे पहले प्रभु दयाल को लगी। वह उस समय सो रहे थे। इस दौरान उन्हें घुटन महसूस हुई तो उनकी नींद खुली। बाहर आकर देखा तो मकान में आग की लपटें चारो ओर से उठ रही थी। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले आसपास के घरों में सोये लोगों को शोर मचाकर जगाया। इसकी भनक लगते ही लोग बच्चों को लेकर बाहर की ओर भागे। तब तक आग आसपास के मकानों में भी फैल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मंजर देखकर लोगों भावुक हो गए। बेबसी यह थी कि उनकी आंखों के सामने ही उनके घर और जिंदगी भर की मेहनत से कमाई जमा पूंजी और सामान जलकर राख हो रहा था। मगर इसके आगे वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। हालांकि लोगों ने पावर स्प्रेयर और बाल्टियों में पानी भरकर आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया। मगर लकड़ी के बने मकानों में आग इतनी अधिक फैल चुकी थी कि उसे बुझाने के सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए। देखते ही देखते सात मकान जलकर राख हो गए।
अग्निकांड में 75 वर्षीय विमला देवी की जलकर मौत हो गई है। अगर दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर समय रहते काबू नहीं पाया होता तो पूरा गांव राख के ढेर में तब्दील हो सकता था। जिला परिषद सदस्य कलबोग वार्ड अनिल कालटा ने कहा कोटखाई में आए दिन घरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले थरोला गांव में 15 परिवार वाले अग्निकांड में बेघर हो गए थे।

अब रामनगर पंचायत के फनैल गांव के सात परिवार बेघर हो गए हैं। इस अग्निकांड में सबसे दुखद घटना 75 वर्षीय विमला देवी जिंदा जल गई है। विमला देवी अपने मकान में अकेली रहती थी। जबकि उनका बेटा हिमरी गांव में रहता है। परिवार वाले इस दुखद घटना से सदमे में हैं। वहीं दमकल विभाग भी मौके पर सुलगते हुए अंगारों को बुझाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed