कोटा मौत मामला: रेजीडेंसी स्टाफ के साथ मिलकर की है बेटे की हत्या, पिता बोले- मनजोत से लक्ष्य को थी जलन
पुलिस ने बताया कि मनजोत के कमरे में दीवार पर एक पर्ची चिपकी मिली है। उस पर लिखा था कि मैंने जो भी किया है वह अपनी मर्जी से किया है। इसलिए प्लीज मेरे दोस्तों और परिजनों को परेशान न करें। लेकिन परिजनों ने इसे गलत बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट छात्र मनजोत के पिता हरजोत ने जो पुलिस को बताया कि वह काफी हैरान कर देने वाला है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में काफी अच्छा था जिस वजह से छात्र लक्ष्य खन्ना उससे जलन रखता था। इसी जलन की वजह से उसने उनके बेटे की जान ले ली है।
उन्होंने रेजीडेंसी के स्टाफ पर भी आरोप लगाते हुए इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच और पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया है। कोटा में रामपुर के कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें रामपुर का एक छात्र लक्ष्य खन्ना भी पढ़ाई करने के लिए वहां पर रहता था। बताया जा रहा है कि लक्ष्य का रूम मनजोत के पड़ोस में ही था।
मनजोत रूम नंबर 411 में रहता था, जबकि लक्ष्य रूम नंबर 410 में रहता था। मनजोत के पिता का आरोप है कि उनके बेटे के 12वीं में अच्छे नंबर आए थे। जिससे लक्ष्य उससे दुश्मनी मान बैठा था। बताया कि कई बार उनके बेटे ने उसका नाम लेकर चीजों को बताया था, लेकिन उस वक्त इतना नहीं मालूम था कि हद यहां तक पहुंच जाएंगी।
आरोप लगाया कि दोनों के कमरों के बीच एक बड़ी जाली लगी हुई है जो कि टूटी पड़ी है।कमरा अंदर से बंद था, लेकिन जाली के रास्ते वह दाखिल हुआ और उसके साथ होटल मालिक केएस शाह, मैनेजर उमेश कुमार, मुकेश शर्मा दो अन्य लोग दाखिल हुए और उसके हाथ बांधकर फिर पॉलीथिन से मुंह ढककर दम तोड़कर मार दिया गया।
पिता ने बताया कि लक्ष्य के पिता का सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर फोन भी आया था। जिसके चलते उन्होंने बताया था कि उनके बेटे के साथ कोई हादसा हो गया है। पुलिस ने धारा 302, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के घर पर शुक्रवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
क्या लिखा था पर्ची में
मनजोत के कमरे में दीवार पर एक पर्ची चिपकी मिली। उस पर लिखा था कि मैंने जो भी किया है वह अपनी मर्जी से किया है। इसलिए प्लीज मेरे दोस्तों और परिजनों को परेशान न करें। पर्ची पर अंग्रेजी के अक्षरों में हिंदी में लिखा था।
मनजोत के पिता हरजोत ने पुलिस को बताया कि जो पर्ची मिली है, वह उसके बेटे की लिखी नहीं है। कहा कि यह उनके बेटे की हैंडराइटिंग नहीं है। मेरा बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता।