फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kosi Shiva Temple: Lighting diya continuously for 40 days fulfills your wishes

कोसी शिव मंदिर : 40 दिन लगातार दीपक जलाने से पूरी होती है मनोकामना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kosi Shiva Temple: Lighting diya continuously for 40 days fulfills your wishes
रामपुर। शहर से सटे गांव बेनजीर उर्फ घाटमपुर में स्थित कोसी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी आस्था है। सावन सोमवार को कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि 40 दिन तक लगातार मंदिर में श्रद्धापूर्वक दीपक जलाने से मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु शर्मा ने बताया कि नवाबी दौर में मंदिर के स्थान पर बाग-बगीचे थे। 1880 में लाला हरध्यान, लाला दीनदयाल और लाला त्रिभुवन नाथ ने मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में सुरमयी रंग का विधि-विधान से शिवलिंग स्थापित किया गया। शिवलिंग नाग जड़ित है। इसके अलावा मंदिर में दुर्गा माता, विष्णु-लक्ष्मी, राधा कृष्ण की प्रतिमाएं हैं। हनुमान जी की भी प्रतिमा बनी है।
विज्ञापन

यह शिवालय प्राचीन शैली में बना है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। सावन माह में यहां कई बार भंडारे होते हैं। मंदिर परिसर में अनेकों छायादार वृक्ष हैं जो, गर्मियों में लोगों को राहत पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के लिए विशेष इंतजाम
सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को फूलों की मालाओं से सजाया गया है। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यहां पर भीड़ रहती है। इसलिए शिव भक्त कांवड़ियों के विश्राम और उनके खाने पीने के लिए भंडारे आदि की व्यवस्था होती है। मंदिर परिसर में बाग-बगीचे में अमरूद, तुलसी आदि के पेड़-पौधे लगे हैं जो वातावरण को और सुंदर बनाते हैं। सोमवार को भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात की जाती है।


भगवान शिव काल को भी हरने वाले हैं। सावन महीने में उनकी पूजा-अर्चना का महत्व बढ़ जाता है। आसपास गांवों के कांवड़िये जलाभिषेक को यहां पहुंचते हैं। कांवड़ियों के विश्राम से लेकर उनके खाने-पीने के लिए भंडारे की व्यवस्था मंदिर में की गई है। 40 दिन लगातार मंदिर में दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है। -पंडित विष्णु शर्मा, पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed