फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kosi bridge construction issue

मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन का एलान

Tue, 25 Sep 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
kosi bridge construction issue
सैदनगर में लालपुर का पुल नहीं बनने की स्थिति में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान करते पूर्व मंत्री आजम खां। अमर उजाला

विज्ञापन
 पूर्व मंत्री आजम खां ने एलान किया कि अगर 15 दिनों के अंदर लालपुर पुल का निर्माण शुरू नहीं किया तो वह अपने समर्थकों के साथ कोसी नदी में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे हमें नदी की तेज धारा बहा ले जाए, लेकिन हम नदी के इस पार से उस पार तक मानव श्रृंखला जरूर बनाएंगे। आजम खां ने कहा कि शासन और प्रशासन की लापरवाही से लालपुर का निर्माण लटका हुआ है। पुल के पिलर बनकर तैयार हैं, उस पर सिर्फ स्लैब डाला जाना है।  

पूर्व मंत्री आजम खां, विधायक नसीर खां और अब्दुल्ला आजम सपा कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार की दोपहर लालपुर पहुंच गए। वह कोसी नदी पर बने अस्थाई पुल पर गए और कहा कि सपा के शासनकाल में पुराने पुल तोड़कर नया पुल बनाने का काम शुरू किया गया था। सरकार बदलते ही पुल का निर्माण कार्य रोक दिया गया। इस वजह से टांडा तहसील के लोगों को रामपुर आने के लिए कई किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जानबूझ कर पुल के निर्माण पर रोक लगाई है। रामपुर में जितने भी विकास कार्य चल रहे, सभी रोक दिए गए। ऐसा बदले की भावना से किया गया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास करने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार ने पुल का निर्माण इसलिए रोका है, इस पर चलने वाले अधिकांश लोग मुसलमान हैं। आजम खां ने कहा कि उनको लालपुर आने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है, ताकि लोग यहां तक नहीं पहुंच पाएं। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी पर भी निशाना साधा, कहा कि प्रधानमंत्री तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले मुस्लिम टोपी को झटका देने वाले मोदी अब मस्जिद मेें भी जा रहे हैं। कलमा पढ़ रहे हैं, टोपी पहन रहे हैं। ऐसा क्या हो गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगर अध्यक्ष आसिम राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व विधायक विजय सिंह, सलीम कासिम, मुमताज फूल, शादाब खां, शाहजेब      खां, जमील खां, हसन राजा,   मोहम्मद हसन, इमरान अजीज, इरशाद महमूद और गुड्डू  मसूद  सहित इलाके के लोग   मौजूद रहेे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed