{"_id":"61eaf6d7c5c7875992124eea","slug":"kidnapper-arrested-rampur-news-mbd4166907146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में बिहार का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में बिहार का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को अपहरण कर समस्तीपुर, बिहार ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। 25 सितंबर को उसकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। इस बीच उसकी तलाश की, मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उसकी बेटी को रोडवेज से पकड़ लिया था और थाने ले आई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि एक युवक उसको अपने साथ बिहार के जिला समस्तीपुर में सरारंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांवबौड़ना रसलपुर ले गया था। युवक ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको कुछ दिन रखने के बाद रामपुर रोडवेज स्टैंड पर छोड़ गया था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी युवक के रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि बिहार के जिला समस्तीपुर स्थित गांव बौड़ना रसलपुर निवासी महादेव को गिरफ्तार किया गया है। इस पर किशोरी का अपहरण कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।