{"_id":"679fc8386914382f030227c3","slug":"khizarpur-won-the-volleyball-tournament-by-defeating-lalungala-rampur-news-c-282-1-smbd1029-138969-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खिजरपुर ने लालूनगला को हराकर जीता वॉलीबाॅल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खिजरपुर ने लालूनगला को हराकर जीता वॉलीबाॅल टूर्नामेंट
Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
वाॅलीबाॅल में विजेता टीम के कप्तान को ट्राॅफी सौंपते अतिथि।
- फोटो : स्रोत : कमेटी
स्वार। खेमपुर में खेले गए एक दिवसीय वॉलीबाॅल टूर्नामेंट में खिजरपुर की टीम ने लालूनगला की टीम को हराकर ट्राॅफी जीत ली। मुख्य अतिथि साजिद पाशा ने विजयी टीम के कप्तान को ट्राॅफी प्रदान की।
रविवार को हुए एक दिवसीय हाईटेक वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का उद्घाटन नासिर सुलतान और डॉ. नूर मोहम्मद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों की टीमों के बीच मैच खेले गए।
खिजरपुर और लालूनगला की टीमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल मैच में खिजरपुर की टीम ने शुरू से ही लालूनगला की टीम पर दबाव बनाए रखा। उसके खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन सेट के मुकाबले के पहले मैच में खिजरपुर की टीम ने लालूनगला को 10-3 और दूसरे मैच में 10-4 के अंतर से हरा दिया। इस तरह खिजरपुर की टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी जीत ली। विजयी टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि साजिद पाशा ने ट्राॅफी प्रदान की।
विज्ञापन
इस मौके पर टूर्नामेंट संचालक आमिर अली पाशा, मास्टर नसरुद्दीन पाशा, रिजवान राजा, मास्टर शरीफ, मास्टर मोहम्मद आसिफ, तारिक मोहम्मद, इरफान भाई, शफी पधान, जाहिद, हाजी इसरार और मोहम्मद फैजान आदि दर्शक भी मौजूद रहे।