फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   khatu shayam mahotsave

मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरे, तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे.........

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
khatu shayam mahotsave
रामपुर। श्रीखाटू श्याम बाबा के गुणगान में श्रद्धालु आधी रात तक बाबा के भजनों पर थिरकते रहे। श्रीखाटू श्याम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार की रात नया गंज स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्रीश्याम बाबा का गुणगान किया। भव्य रूप से दरबार सजाया गया। जिसमें बाबा की ज्योति प्रज्वलित की गई। पंडित अंकुर शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना के बाद बाबा को माखन, मिश्री, मेवा, फल, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया गया। इसके बाद बरेली से पधारे शिवम शर्मा ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पहले हुई गणेश वंदना। गुरु वंदना के बाद बाबा का गुणगान शुरू होते ही मौजूद भक्त श्रीश्याम बाबा के जयकारे लगाने लगे। झुक गए बड़े- बड़े सरकार तेरी मोर छड़ी के आगे। ऐसी मस्ती कहां मिलेगी तू श्याम नाम रस पी ले। कीर्तन की है रात बाबा आज थाणे आनो है। मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरे, तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं, मेरे दुख के दिनों में वो काम आते हैं मेरा छोटा सा परिवार, हरी आ जाओ एक बार जैसे भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आधी रात तक श्याम भक्त बाबा के दरबार भक्ति भाव में खोकर नृत्य करते रहे। आरती के प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान धीरज अग्रवाल, रिंकल अग्रवाल, अतुल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, दिव्य गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, संजीव कश्यप, लवी सक्सेना समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed