{"_id":"69cd85c822cabd797d052dd6","slug":"khan-brothers-defeated-sbr-to-win-the-trophy-rampur-news-c-282-1-smbd1029-167692-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खान ब्रदर्स ने एसबीआर को हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खान ब्रदर्स ने एसबीआर को हराकर जीती ट्रॉफी
Thu, 02 Apr 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
स्वार। नगर में खेले गए स्वार प्रीमियर क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में खान ब्रदर्स ने एसबीआर की टीम को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। शानदार प्रदर्शन पर नाजिम सईद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजयी टीम को विधायक शफीक अहमद अंसारी ने ट्रॉफी प्रदान की।
मंगलवार रात खेले गए फाइनल में एसबीआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से नदीम पाशा ने 36 और शादाब चौधरी ने 21 रन बनाए। खान ब्रदर्स की ओर से नाजिद सईद ने तीन विकेट लिए।
जवाब में खान ब्रदर्स का पहला विकेट जल्दी गिरा, लेकिन मोहम्मद आमिर ने 68 और नाजिम सईद ने 35 रन बनाकर टीम को नौ विकेट से जीत दिला दी। नाजिम सईद को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर बब्लू यूनुस, जुनैद हसन, आदिल हसन, आसिफ खालिद और लाईक पाशा मौजूद रहे।