फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Khair smuggler and forest personnel firing

Rampur News: खैर तस्कर और वन कर्मियों में फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Khair smuggler and forest personnel firing
बिलासपुर। स्वार क्षेत्र के पीपली वन के जंगल से अवैध रूप से कटकर चोरी कर कार से लाई जा रही खैर की लकड़ी पकड़ने को लेकर खैर तस्करों व वन कर्मियों में फायरिंग हुई। फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ। तस्कर कार छोड़कर भाग गए। कार में खैर की लकड़ी के नौ गिल्टे बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ खैर तस्करी व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीपली जंगल की अंबरपुर चौकी के प्रभारी व वनरक्षक शिवम कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन सितंबर की रात वह अंबरपुर चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के मनु नगर बिलासपुर रोड पर बिना नंबर की एक कार जाते हुए देखी।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि खैर तस्करों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जवाब में वन कर्मियों ने भी फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान दो तस्कर बाइक से भाग गए, जबकि एक तस्कर चलती हुई कर कार से कूद कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में पलट गई। वन कर्मियों ने कार से खैर के नौ गोटे व बिना नंबर की कार बरामद कर ली। वन रक्षक ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ दीपा, सिकंदर सिंह, दिलजीत सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला, खैर की तस्करी करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि लकड़ी स्वार क्षेत्र के पीपली वन से लाई जा रही थी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed