फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kerala Governor will visit Raza Library on 14th

Rampur News: केरल के राज्यपाल 14 को रजा लाइब्रेरी आएंगे

Fri, 12 Jul 2024 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kerala Governor will visit Raza Library on 14th
रामपुर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 14 जुलाई को रामपुर आएंगे। वह यहां रजा लाइब्रेरी के स्थापना के 250 वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता करते हुए रजा लाइब्रेरी निदेशक पुष्कर मिश्रा ने जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामपुर रजा लाइब्रेरी अपनी स्थापना के 250 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी उपलक्ष्य में 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से वैश्विक आख्यानों की पुर्नकल्पना परिप्रेक्ष्य एवं भविष्य का मार्ग विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि कार्यक्रम द्वारा मानव मात्र के समक्ष संकटों एवं विभीषीकाओं का समाधान व्याख्यान के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। निदेशक के साथ ही कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक अरुण सक्सेना ने बताया कि रामपुर रजा लाइब्रेरी दुनिया की एक अनूठी संस्था है जो बड़े पैमाने पर मानवता के लिए आपसी सद्भाव और सुसंगत जीवन का विश्व दृष्टिकोण विकसित करती है। रामपुर रजा लाइब्रेरी में दुनिया की 18 से अधिक भाषाओं में दुर्लभ पांडुलिपियों का भंडार है। लाइब्रेरी में पांडुलिपियों, लघु चित्रों, इस्लामिक सुलेख के नमूने, कला वस्तुएं, खगोलीय उपकरण, ऐतिहासिक सोने और चांदी के सिक्के और लगभग 65,000 मुद्रित पुस्तकों सहित लगभग 17000 दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह हैं। बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed