फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Keeping the Nafs in the condition of fasting is also one of the prayers of Allah

रोजे की हालत में नफ्स पर काबू रखना भी अल्लाह की इबादतों में से एक इबादत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Keeping the Nafs in the condition of fasting is also one of the prayers of Allah
पटवाई। रमजान के इस पाक महीने में बंदे अल्लाह को राजी रखने के लिए इबादतगाहों और घरों पर इबादत करते है, रोजा रखते है। अल्लाह का बंदा अपनी नफ्स पर काबू रखता है, तो अल्लाह अपने बंदे की जिंदगी से लेकर आखिरत तक अल्लाह की मेहरबानी और रहमत होती है।
विज्ञापन

पटवाई के मुफ्ती वसीम रजा खान ने बताया कि रमजान के इस पाक महीने में अल्लाह का बंदा अपनी नफ्स पर काबू रखता है, तो अल्लाह के लिए उस बंदे की ओर इबादतों में से एक इबादत होती है। अल्लाह ने अपने पहले नबी आदम अलैहिसलाम से लेकर आखिरी नबी मोहम्मद मुस्तफा सल्लाल्लाहू अलैही वसल्लम तक पर रोजे फर्ज किए है। मुफ़्ती वसीम रजा खान ने बताया कि कुरान मजीद के दूसरे पारे की आयत में अल्लाह इरशाद फरमात है कि ‘ए इमान वालों तुम रोजे फर्ज किए गए, जिस तरह तुमसे पहली उम्मतों पर भी फर्ज किए गए थे। इस आयत से ये बात साबित होता है कि रोजा तो है कि इबादत जदीदा नहीं इबादते कदीमा है। आगे बताया कि ये अलग बात है कि सबके अहकाम जुदा-जुदा है। ये रोजा अपनी नफ्स को मारने-कुचलने में भी एक बहुत एहम इबादत है। रोजे की हालत में अपनी नफ्स पर काबू रखना भी अल्लाह की इबादत है। अल्लाह देखता है कि मेरे बंदे कितनी इबादत करते है। बताया गया कि रोजेदार को किसी दूसरे की किसी चीज पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए। रोजे की हालात में कोई ऐसा काम न करें जिससे दूसरों को कोई तकलीफ पहुंचे। अल्लाह का हुक्म है कि रोजेदार अपने नफ्स पर काबू रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed