फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Keeping in mind the balanced development of the city, the master plan should be prepared 2031

शहर के संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए महायोजना 2031

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Keeping in mind the balanced development of the city, the master plan should be prepared 2031
रामपुर कलक्ट्रेट सभागार में स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करते डीएम रविंद्र कुमार मांदड़। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए महायोजना 2031 तैयार की जाए। उन्होंने महायोजना के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टेक होल्डर्स (हित धारकों) की बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने वर्ष 2021 तक की महा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही वर्ष 2031 तक के लिए तैयार कराई जा रही शहर के विकास की महायोजना के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महायोजना तैयार करने के दौरान मास्टर प्लान में वर्तमान दशाओं को भी ध्यान में रखा जाए तथा लोगों की भविष्य की जरूरत और बेहतरी के साथ शहर के सुंदरीकरण एवं मानकों को केंद्र में रखकर ही महायोजना में प्रस्तावों को समाहित किया जाए। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें अंतिम रूप प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि होटल, अस्पताल, उद्यम, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर मानकों के अनुरूप बेहतर मास्टरप्लान तैयार करने के दृष्टिकोण से बातचीत की जाए। ग्रीन बेल्ट क्षेत्र घोषित करने के दौरान भी मानकों का गंभीरतापूर्वक अनुपालन होना चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट व सचिव आरडीए रामजी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत सहित अन्य अधिकारीगण एवं स्टेक होल्डर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed