फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kavar yatra

हाईवे से मंदिरों तक शिव का जयघोष

Mon, 08 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
kavar yatra
रामुपर में रविवार को कांवर लाते पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना।

विज्ञापन
शिव नाम जाप और जयघोष लगाते कांवड़िये रविवार को पूरे दिन हाईवे से गुजरते रहे। हाईवे पर मीलों तक सिर्फ कांवड़िये ही कांवड़िये नजर आए। सावन माह के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़िये शहर से गुजरे। स्थानीय कांवड़िये भी रविवार शाम से पहुंचने शुरू हो गए। 

जयकारा वीर बजरंगी हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ रविवार को पूरे दिन कांवड़ियों के बेड़े नगर से गुजरे। हाईवे पर दूर-दूर तक सिर्फ कांवड़िये ही कांवड़िये नजर आने से हाईवे भी  भगवा रंग में रंगा नजर आया। कई कांवड़ियों की विशेष रूप से सजी कांवड़ों ने लोगों को आकर्षित भी किया।  कोसी पुल से लेकर मिलक तक कई स्थानों पर शिवभक्तों द्वारा कांवड़ियों की  सेवा व जलपान के लिए शिविर लगाए गए।
विज्ञापन


रविवार को शहर से गुजरने वाले व रात में पहुंचने वाले कांवड़िये सावन माह के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक करेंगे। रविवार को दिन भर तेज धूप ने कांवड़ियों की मंजिल को थोड़ा मुश्किल जरूर किया लेकिन, महादेव की भक्ति में डूबे कांवड़िये भोलेनाथ का नाम लेकर मंजिल साधते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को नगर से हजारों की संख्या में कांवड़िये गुजरे। कई संगठनों द्वारा इन कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान कराया गया। कायस्थ चेतना मंच द्वारा कोसी पुल के निकट स्वागत शिविर लगाकर सेवा की गई। जिसमें अशोक कुमार, सुभाष नंदा, सर्वेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार जौहरी, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, अंकित सक्सेना आदि ने सहयोग किया।


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा फोटो चुंगी के निकट शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा कर जलपान कराया गया। शिविर में अनिल सक्सेना, कुलदीप जौहरी, पुनीत सक्सेना, अभिषेक गौरव, संजोग सक्सेना, उमेश सक्सेना आदि ने सहयोग किया। श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा भी फोटो चुंगी के निकट स्थित पार्क में कांवड़ियों के स्वागत-सेवा के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें हरसरन सक्सेना, जितेंद्र कुमार नंदा, धर्म सिंह, यूसी अग्रवाल, डा. प्रदीप कुमार अग्रवाल, ने सहयोग किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed