{"_id":"589b77484f1c1b7e0b37a077","slug":"kasav-maury-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश से पापा, राहुल से मम्मा परेशान तो यूपी वालाें का कैसे करेंगे कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश से पापा, राहुल से मम्मा परेशान तो यूपी वालाें का कैसे करेंगे कल्याण
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर जिले के बिलासपुर में बुधवार को भाजपा की जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिलासपुर की जनसभा में कहा कि, ये जो दो शहजादे इकट्ठे होकर घूम रहे हैं, उनमें से एक से मां परेशान है, दूसरे से पिता, और यूपी की जनता दोनों से परेशान है।
यूपी की स्थिति मजबूत करनी है तो यहां बीजेपी की सरकार लानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि, दो भ्रष्टाचारी इकट्ठा होकर भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं। दस साल की यूपीए सरकार ने बारह लाख करोड़ का घोटाला किया, अखिलेश के शासन में सड़क बनने में, नौकरी देने में, एंबुलेंस खरीदने में घोटाला किया गया। ये दो घोटालेबाज अच्छी सरकार नहीं दे सकते। अच्छी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।
विज्ञापन