फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Karimpur Sharqi's team victorious in Kho-Kho and Bhot's team victorious in Kabaddi

Rampur News: खो-खो में करीमपुर शर्की व कबड्डी में भोट की टीम विजयी

Sat, 09 Nov 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Karimpur Sharqi's team victorious in Kho-Kho and Bhot's team victorious in Kabaddi
भोट/केमरी (रामपुर)। शुक्रवार को क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी ओमपाल सिंह ने किया। इस दौरान खो-खो में बालक वर्ग में भोट व बालिका वर्ग में करीमपुर शर्की की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

विजयी टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कबड्डी बालक एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भोट की टीम विजयी रही। प्राइमरी स्तर दौड़ व लंबी कूद में में बालक वर्ग में फरदीन व बालिका वर्ग में अलशिफा प्रथम स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़ में बालक वर्ग में अहसान व बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रथम स्थान पर रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में अहसान एव बालिका वर्ग में जीनत प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक वर्ग में शानू व बालिका वर्ग में जीनत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान नरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, सौरभ शर्मा, शुएब अंसारी, प्रेम सिंह,पारूल रेनू, हेमंत कुमार, छत्रपाल सिंह, रूबीना, परवीन, आलोक सक्सेना, मीनाक्षी शर्मा, नबी अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed