फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   karawachouth

महिलाएं सुहाग के लिए रखेंगी व्रत

Thu, 29 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
karawachouth
सुहागिनें सदा सुहागिन बने रहने और पति की दीर्घायु कामना के लिए शुक्रवार को निर्जल व्रत रख करवाचौथ पर्व मनाएंगी। इससे पहले गुरुवार को विवाहिताएं इसकी तैयारी में लगी रहीं। खुद को सजाने और संवारने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंचीं। इसके साथ ही बाजार में भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन



गुरुवार को महिलाएं सदा सुहागिन रहने के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ पर्व की तैयारियों में जुटी रहीं। अखंड सुहागिन रहने का आशीष पाने की कामना के साथ विवाहिताएं शुक्रवार को उपवास रखेंगी। महिलाएं पूरा शृंगार कर सुहाग की दीर्घायु की कामना करेंगी। सजने और संवरने के लिए गुरुवार को ब्यूटी पार्लर में विवाहिताओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन



सिविल लाइंस, मिस्टनगंज, ज्वालानगर समेत अन्य इलाकों के ब्यूटी पार्लर में विवाहिताओं को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा। ब्यूटी पार्लर पर सामान्य मेकअप और मेकओवर के लिए सात सौ रुपये से पांच हजार तक के पैकेज उपलब्ध थे। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी भी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में बिंदी, सिंदूर और सुहाग की निशानी मानी जाने वाले अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की भी विवाहिताओं ने खरीदारी की। सास-जेठानी को सुहाग सामग्री वायने के रूप में दान करने के लिए भी विवाहिताओं ने खरीदारी की। पंडित संतोष शर्मा ने बताया कि शाम को भगवान श्री गणेश का पूजन और चंद्रोदय होते ही चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पति का दर्शन करने पर पूजा पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed