{"_id":"6a7a361dd79b6440b70a1c8a","slug":"kanwariya-from-rampur-dies-in-road-accident-at-brajghat-companion-critically-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177620-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ब्रजघाट में सड़क हादसे में रामपुर के कांवड़िये की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ब्रजघाट में सड़क हादसे में रामपुर के कांवड़िये की मौत, साथी गंभीर
Tue, 11 Aug 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान देर रात ब्रजघाट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रामपुर के एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा दो मोटरसाइकिलों की आपस में हुई भिड़ंत के कारण बताया जा रहा है।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम मृतक का शव रामपुर लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खारी कुआं निवासी जितेंद्र रस्तोगी और उनके किराएदार रवि अपने साथियों के साथ बाइक से जल लेने गए थे। ब्रजघाट क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया, जिसमें जितेंद्र रस्तोगी और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल जितेंद्र रस्तोगी को मेरठ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि रवि को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। जितेंद्र की मौत की खबर पर परिवार के लोग मेरठ रवाना हो गए। सोमवार को जितेंद्र का शव रामपुर लाया गया।
शहर कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि ब्रजघाट क्षेत्र में हादसा हुआ था। सूचना के बाद पुलिस की मौजूदगी में जितेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि अमरोहा पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।