फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Kamaralka Begum, daughter of the last Nawab of Rampur, passed away, buried in Kolkata.

Rampur: रामपुर के आखिरी नवाब की बेटी कमरलका बेगम का निधन, कोलकाता में किया गया दफन

Sat, 06 Jan 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2024 02:01 AM IST
सार

रामपुर के नवाब परिवार में कमरलका बेगम का जन्म 1935 में हुआ था। उनकी शादी जस्टिस सैय्यद सरवर अली से हुई थी।  कमरलका के नाम से रामपुर में स्कूल भी चल रहा है। 

विज्ञापन
Rampur: Kamaralka Begum, daughter of the last Nawab of Rampur, passed away, buried in Kolkata.
कमरलका बेगम - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां की बेटी नवाबजादी कमरलका बेगम का निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता में आखिरी सांस ली। वह 88 साल की थीं। उनके निधन से नवाब परिवार में गम का माहौल है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां समेत सभी परिजन कोलकाता पहुंच गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को कोलकाता में ही उनको दफन किया गया। रामपुर के नवाब परिवार में 1935 में नवाबजादी कमरलका बेगम का जन्म हुआ था। वे नवाब रजा अली खां की छह पुत्रियों में से चौथे नंबर की थीं। उनकी शादी जस्टिस सैय्यद सरवर अली से हुई थी। वो पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और बिहार के लोकायुक्त रहे थे।
विज्ञापन


उनकी पुत्री जस्टिस शीमा अली खान भी पटना हाईकोर्ट की जज रही थीं। नवाब रजा अली खां के बेटे जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां की पत्नी पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और उनके पुत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ही रामपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबजादी कमरलका बेगम नवेद मियां की बुआ थीं। शुक्रवार की रात उनको दफनाया गया। इस मौके पर नवेद मियां समेत नवाब खानदान के सभी लोग मौजूद रहे। नवेद मियां ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया।

कमरलका के नाम पर चल रहा है स्कूल

नवाबजादी कमरलका बेगम के नाम पर रामपुर में सराफा बाजार स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के करीब कक्षा आठ तक का स्कूल चल है। इसका संचालन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के परिजनों के नाम पर रामपुर में कई शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed