फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kalash Yatra awakens the feeling of patriotism

Rampur News: देशभक्ति की भावना को जागृत करती है कलश यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra awakens the feeling of patriotism
रामपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रामपुर के गांवों से लेकर शहर तक एकत्र की गई मिट्टी को कलश में भरकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने की भावना पैदा होती है।बरेली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी तहसीलों व ब्लाकों में एकत्र की गई मिट्टी को रामपुर लाया गया, जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कलशों को लखनऊ के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और रामपुर के सखावत हुसैन तथा बरेली की हितु मिश्रा ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति के शिखर पर आगे बढ़ रहा है। आज देश में अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं जिनका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देशभक्ति और जन जागरण की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन

सीडीओ नंद किशोर कलाल ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश के लिए शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत में शिला फलकम स्थापित कराए गए हैं। साथ ही हर ग्राम पंचायत में शपथ कार्यक्रम भी आयोजित हुए हैं। कहा कि जिले की सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और विकास खंडों से आए हुए अमृत कलश पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे उसके बाद देश की राजधानी नई दिल्ली जाएंगे। कार्यक्रम में सभी विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed