फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kalam jayanti celecrated

विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
kalam jayanti celecrated
रामपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भारत रत्न और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाई।
विज्ञापन

मोहल्ला खुर्मा वाली ज्यारत पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारतीयों के दिलों में जनता के राष्ट्रपति और भारत के मिसाइल मैन के रूप में हमेशा जीवित रहेंगे। वास्तव में वो एक महान वैज्ञानिक थे। इस अवसर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश संयोजक हाजी जाहिर अहमद ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का बचपन गरीबी में बीता था। उन्होंने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ विपरीत परिस्थितियों में मिसाइल मैन तक का सफर तय किया बल्कि देश को भी अतुलनीय मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम में फैसल मुमताज, हरीश गंगवार, मुजीब कमाल खान, संजय अग्रवाल, रेखा सक्सेना, अब्दुला आकिफ, शाहिना कौसर, सबीला मुमताज, अब्दुल्ला शारिफ, तसमिया आरिफ, सबा तरन्नुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed