फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   'Kala Hiran' producer Amit Jani receives threat from Godara gang; complaint filed.

Rampur News: काला हिरण के निर्माता अमित जानी को गोदारा गैंग से मिली धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
'Kala Hiran' producer Amit Jani receives threat from Godara gang; complaint filed.
भोट (रामपुर)। काला हिरण फिल्म के निर्माता अमित जानी को फोन पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उस वक्त मिली जब वह नैनीताल जाते वक्त नैनीताल हाईवे पर एक ढाबे पर रुककर नाश्ता कर रहे थे। धमकी भरा कॉल आने के बाद तुरंत उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

धमकी भरा कॉल रोहित गोदारा के गैंग से जुड़ा हुआ बताया गया है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। फिल्म निर्माता का आरोप है कि रोहित गोदारा गैंग के सदस्य लगातार उनको धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से नोएडा निवासी उदयपुर फाइल्स के बाद काला हिरण फिल्म के निर्माता अमित जानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नैनीताल जाते समय भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे एक ढाबे पर रुके थे। इस दौरान एक मोबाइल नंबर से उनके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई जिसे उन्होंने नहीं उठाया। जिसके बाद 1:27 बजे उसी नंबर से धमकी भरा ऑडियो आया, जिसमें अमित जानी सुधर जा, रोहित भाई ने लास्ट वार्निंग भी दी थी। तुम जहां हो, वहां चारों तरफ से घिरे हो। फिल्म रिलीज होने से पहले इंडिया में कुछ बड़ा होगा, कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अमित जानी ने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। अमित जानी ने बताया कि वह काला हिरण फिल्म के निर्माता हैं। गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बरार, शहजाद भट्टी की तरफ से मुझे लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही हैं। धमकी देने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा का गुर्गा है, जिस पर आज ही एफबीआई ने भी शिकंजा कसा है, जो उसकी हत्या की फिराक में है।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अमित जानी नैनीताल जा रहे थे। रास्ते में उन्हें फोन पर धमकी मिली है। धमकी भरे कॉल की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


000000

पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सतर्क

भोट। फिल्म निर्माता अमित जानी द्वारा पुलिस को बताया गया कि पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों, आतंकियों द्वारा धमकाया गया था। जिसके बाद उन्होंने जोधपुर, गाजियाबाद, नोएडा व दतिया में भी प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed