{"_id":"5a66370c4f1c1b7c268b5d53","slug":"kajal-will-play-in-elizabeth-s-lap","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन की एलिजाबेथ की गोद में खेलेगी अब ‘काजल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन की एलिजाबेथ की गोद में खेलेगी अब ‘काजल’
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
काजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले कूड़े के ढेर पर मिली नन्ही काजल अब स्पेन की रहने वाली महिला एलिजाबेथ की गोद में खेलेगी। गोद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे विदेशी महिला के हवाले कर दिया गया है। अब काजल उनके साथ सात समुंदर पार चली गई।
राजकीय शिशु सदन में रह रही काजल वर्ष 2015 में मुरादाबाद से रामपुर पहुंची थी। राजकीय शिशु सदन में वह अच्छे तरीके से रह रही थी। कारा की सहयोगी इंटरनेशनल कारा एजेंसी के माध्यम से रामपुर की काजल स्पेन की एलिजाबेथ को पसंद आ गई। रामपुर की काजल को देखने के लिए पिछले माह एलिजाबेथ रामपुर आई थीं। एलिजाबेथ ने रामपुर में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को रामपुर पहुंचकर काजल को सुपुर्दगी में ले लिया।
सोमवार को राजकीय शिशु सदन में काजल को अफसरों ने उसके हवाले कर दिया। काजल मम्मी की गोद में खेलते हुए नजर आ रही थी। वह काफी खुश थी। एलिजाबेथ भी अपनी बेटी को पाकर खुश नजर आ रही थी। एलिजाबेथ स्पेन में मनोवैज्ञानिक हैं और उन्होंने कई दफा रिसर्च की है। अफसरों का कहना है कि इसको लेकर कोर्ट ने भी आदेश जारी किए थे। गोद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सोमवार को काजल को उसकी मम्मी के सुपुर्द किया गया है।