{"_id":"5d9780328ebc3e93db11ae3e","slug":"kabbadi-turnament-starts-in-white-hall-pubic-school-rampur-news-mbd3245243105","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइटहॉल चल कबड्डी टूर्नामेंट का रंगारंगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाइटहॉल चल कबड्डी टूर्नामेंट का रंगारंगा आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में पहले दिन बरेली और मुरादाबाद की टीमों शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट बलिकाओं की प्रतियोगिता नॉट आउट कम लीग के अतंर्गत खेली गई, जबकि बालकों ने नॉक आउट पर आधारित मैच खेले गए। टूर्नामेंट के पहले दिन अन्डर 19 बालक वर्ग के 18 मैच खेले गए, जबकि अन्डर 17 बालिका वर्ग के कुल 6 मैच खेले गए। पहला मैंच सेन्टमैरी मुरादाबाद तथा अलकैमिस्ट खटीमा टीम के बीच खेला गया। इसमें अलकैमिस्ट की टीम 36 अंक बनाकर विजय रही। डीपीएस बरेली की टीम ने 51 अंक बनाकर नेशनल पब्लिक स्कूल मुरादाबाद को हराया। बिल्सोनिया मुरादाबाद की टीम ने 42 अंक प्राप्त कर ग्रीनवुड रामपुर की टीम को शिकस्त दी। रामपुर के ही सेन्टपॉल्स की टीम ने 12 अंक से सेन्टमैरिज रामपुर की टीम को हरा दिया। दयावती मोदी अकादमी रामपुर की टीम ने 33 अंक प्राप्त कर जीके बरेली की टीम को हरा दिया। राजेन्द्र अकेदमी मुरादाबाद ने 31 अंक बनाकर ब्लुमिंग डेल बदायूं को हराया। बिलारी की एसबीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने 28 अंक बनाकर बेनहुर पब्लिक स्कूल पीलीभीत को शिकस्त दे दी। 14 अंक बनाकर एसएमए मुरादाबाद की टीम ने एएसएम जोया की टीम को हरा दिया। केंद्रीय विद्यालय रामपुर की टीम ने राजेन्द्र अकादमी की बालिकाओं को चार अकों से हरा दिया। 39 अंक बनाकर डीपीएस बरेली की टीम ने आरएसएस ठाकुरद्वारा की टीम को करारी हार दी। व्हाइटहॉल पब्लिक स्कूल के संजीव ठाकुर, शुभम, मयंक, सतेंन्द्र, रोबिन, सुखविन्दर, सतपाल भाटिया, राम बाबू तथा मुख्य खेल अधिकारी अजीत सिंह रहे। कॉमेन्ट्री शिप्रा अग्रवाल, तृप्ती कश्यप, हिमांशु भाटिया ने की। इसके पूर्व व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में व्हाइटहॉल चल कबड्डी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सभी ने प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प लिया। साथ ही दूसरे जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों का मंगल टीका एवं अक्षत लगाकर स्वागत किया। शुक्रवार को तीन दिवसीय चल कबड्डी टूर्नामेंट में 30 विद्यालयों की 40 टीमें रामपुर पहुंची। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी खिलाड़ियों का मंगल टीका एवं अक्षत लगातार स्वागत किया। अभिवादन कमेटी के द्वारा सभी टीमों को शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि रेडिको खेतान के डायरेक्टर केपी सिंह, मुख्य वीवो डिस्ट्रीब्यूटर मुराद अली ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय बैंड के लगभग 50 बच्चों ने अपनी परम्परागत वेशभूषा के साथ विशिष्ट एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सैल्यूट कर किया। स्कूल बैंड के साथ सभी अध्यापक तथा विद्यालय की कबड्डी टीम ने मार्चपास्ट करते हुए टूर्नामेंट तथा आने वाली सभी टीमों का अभिवादन किया। इसके बाद सरस्वती वंदना पेश की गई। अतिथियों ने तिरंगे के रंगों से सजे गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट की विधिवत उद्घोषणा की। डायरेक्टर शोभा नंदा ने कहा कि यह एक विचारात्मक सोच है, जो व्हाइटहॉल की ही नहीं बल्कि यहां जितनी भी टीमें खेलने आई हैं उन सभी बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि यह प्रतियोगिता अंडर 19 एवं अंडर 17 दो वर्गों में आयोजित होगी।