{"_id":"b046660ce58e7492f47558999c67ca5a","slug":"johar-day-program-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूफी संगीत के बीच गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूफी संगीत के बीच गूंजे देशभक्ति के तराने
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूफी संगीत के बीच गूंजते देशभक्ति के तराने। यौम-ए-जौहर पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने सबका दिल जीत लिया। सारेगामापा लिटिल चैंप्स फेम अजमत हुसैन की गायकी पर पूरी दर्शक दीर्घा झूम उठी।
छात्र-छात्राओं ने मौलाना अली जौहर को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, बच्चों की प्रस्तुतियों पर प्रफुल्लित कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कई बच्चों का शिक्षा खर्च वहन करने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत विवि के छात्र अम्माद बिलाल ने आयत और मोहम्मद हारून ने नात-ए-पाक से की।
विवि के ही छात्र शाकिब ने जगजीत सिंह की मशहूर गजल होश वालों को खबर क्या...पेश की तो मुईन खान ने उर्दू में तकरीर कर मौलाना मोहम्मद अली जौहर के जीवन पर रोशनी डाली। सानिया इकबाल ने अंग्रेजी में स्पीच देकर मौलाना मोहम्मद अली जौहर की शख्सियत बयां की। निकिता एंड ग्रुप ने दमा दम मस्त कलंदर... गजल पेश की।
विज्ञापन
विवि के छात्र फरहान ने ताजदार ए हरम गजल प्रस्तुत की। गजल के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और छात्रों का उत्साह शोर बनकर गूंजता रहा। फरहान की गजल से खुश होकर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने उसके एक साल की पढ़ाई का खर्च जौहर ट्रस्ट की ओर से वहन करने का ऐलान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में नात प्रस्तुत करने वाले छात्र मोहम्मद हारून की भी एक साल की फीस का ट्रस्ट की ओर से देने की घोषणा की। रामपुर पब्लिक स्कूल ब्वॉयज और गर्ल्स विंग के बच्चों ने नाटक और भांगड़ा प्रस्तुत किया। म्यूजिकल रियलिटी शो सारेगामा लिटिल चैंप्स फेम अजमत हुसैन ने अपने गीत और गजलों से समा बांध दिया।
हर गजल और गीत पर वंस मोर का शोर उनकी लोकप्रियता दर्शा रहा था। अजमत ने ख्वाजा मेरे ख्वाजा, भर दे झोली मेरी मौला, हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते आदि गीत और गजल प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने किया।